बांग्लादेश पुलिस ने दस इस्लामिक चरमपंथियों को हिरासत में लिया

बांग्लादेश पुलिस ने दस इस्लामिक चरमपंथियों को हिरासत में लिया

बांग्लादेश में, आतंकरोधी पुलिस ने दस इस्लामिक चरमपंथियों को हिरासत में लिया है। ये गिरफ्तारियां कल त्रिपुरा की सीमा के पास सिलहट डिवीजन के मौलवीबाज़ार से की गईं। गिरफ्तार उग्रवादी ईमाम महमूदर के नवगठित चरमपंथी गुट काफिला के सदस्य बताए जाते हैं। यह संगठन गज़वा-ए-हिंद की नीति पर चलता है जिसका उद्देश्य भारतीय उप-महाद्वीप में अपना प्रभुत्व स्थापित करना है। पुलिस ने इस गुट के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली है लेकिन अभी वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। गिरफ्तार चरमपंथियों के पास से भारी मात्रा में गोली-बारुद और अन्य दस्तावेज़ बरामद किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment