बांग्लादेश दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में: विश्व बैंक

बांग्लादेश दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में: विश्व बैंक

बांग्लादेश विश्व में महान विकासगाथाओं में एक है जो अपनी स्थापना के समय सर्वाधिक गरीब देश था और आज दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में है। विश्व बैंक के प्रबंध निदेशक एक्सेल वैन ट्रॉटसेनबर्ग ने कल ढाका में बंगलादेश के साथ बैंक की 50 वर्षों की साझेदारी के सिलसिले में आयोजित समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 से बंगलादेश में आर्थिक वृद्धि की छह प्रतिशत औसत दर ने लाखों लोगों को गरीबी के चंगुल से मुक्त किया है और आज यह देश उच्च मध्य आय का देश बनने जा रहा है।

इस अवसर पर एक्सेल वैन ट्रॉटसेनबर्ग ने महिला सशक्तिकरण से लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए निवेश और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बंगलादेश की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और विश्वबैंक मिलकर समावेशी विकास, पर्यावरण संरक्षण और अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए कार्य करना जारी रखेंगे। 1972 से विश्वबैंक ने बंग्लादेश को विकास चुनौतियों का सामना करने के लिए लगभग 39 अरब अमरीकी डॉलर के कर्ज का प्रावधान किया है।

Related posts

Leave a Comment