बांग्लादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने ओमीक्रॉन के नए वैरिएंट बी एफ 7 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश के सभी बंदरगाहों पर जांच बढाने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यूनाईटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश के अनुसार स्वास्थ्य महानिदेशालय ने संबंद्ध संस्थाओं को निगरानी बढाने और चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, अमरीका, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों से बांग्लादेश आने वाले लोगों की जांच बढाने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशालय ने लोगों से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए कोविड-19 वैक्सिन की दूसरी बूस्टर खुराक लेने का अनुरोध किया है। ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट बीएफ-7 अत्यधिक संक्रामक है जिसके लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है। आज सुबह पिछले 24 घंटे में कोविड के केवल छह मामलों के साथ बांग्लादेश में सैंपल पॉजिटिविटी दर शून्य दशमलव चार चार प्रतिशत दर्ज की गई।
Related posts
10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी
स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की तेज़-रफ्तार...
$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली...
हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव
हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का नया...