फ्रांस के कई शहरों में अशांति, हालात काबू करने के लिए 40 हजार पुलिस जवान तैनात

फ्रांस के कई शहरों में अशांति, हालात काबू करने के लिए 40 हजार पुलिस जवान तैनात

फ्रांस में बृहस्पतिवार को दंगे की तीसरी रात प्रमुख शहरों में अशांति फैल गई। दंगों की यह स्थिति यातायात रोकने के दौरान अल्जीरियाई और मोरक्कन मूल के एक युवक की पुलिस गोलीबारी से मौत के कारण उत्पन्न हुई। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन स्थिति पर नियंत्रण पाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

स्थिति पर काबू पाने के लिए पूरे फ़्रांस में चालीस हज़ार पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। पेरिस के पश्चिमी बाहरी इलाके में श्रमिकों के शहर नैनटेरे में मंगलवार को 17 वर्षीय नाहेल एम. की पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई थी जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कारों में आग लगाई, सड़कों पर बाधाएं खड़ी कीं और पुलिस पर गोले फेंके।

पेरिस पुलिस ने कहा कि मध्य पेरिस में 14 लोगों को तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाओं के बाद गिरफ्तार किया गया और 16 अन्य को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

Leave a Comment