सुब्रोतो मुखर्जी खेल शिक्षा सोसायटी ने जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढावा देने के लिए पहली बार अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। सुब्रोतो मुखर्जी खेल शिक्षा सोसायटी 1960 से सुब्रोतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। सोसायटी इस संस्करण से लडकों की अंडर-17 के अन्तर्गत सुब्रोतो इलेवन टीम बनायेगी। एयर वाइस मार्शल और सुब्रोतो मुखर्जी खेल शिक्षा सोसायटी के सदस्य आलोक कुमार ने नई दिल्ली में घोषणा की कि यह टीम 2023-24 से अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ युवा प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि इंडियन सुपर लीग, इंडियन व्हिमेंस लीग और आई लीग से क्लब भी सुब्रोतो कप के लिए खिलाड़ियों को चुन सकेंगे।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...