फीफा विश्‍वकप में जापान ने स्‍पेन को हराकर प्री-क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

फीफा विश्‍वकप में जापान ने स्‍पेन को हराकर प्री-क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

फीफा विश्‍व कप में रित्‍सु डोआन और आओ तनाका के गोल से जापान ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुये स्‍पेन को 2-1 से हराकर, ग्रुप ई में शीर्ष पर रहते हुये अंतिम 16 में जगह बना ली। प्री-क्‍वार्टर फाइनल में जापान का सामना क्रोएशिया से होगा। स्‍पेन ने ग्रुप में दूसरा स्‍थान हासिल करते हुए नॉकआउट चरण में जगह बनाई। अंतिम-16 में स्‍पेन और मोरक्‍को आमने-सामने होंगे।

आज के मुकाबलों की बात करें तो ग्रुप-एच में भारतीय समयानुसार रात साढे आठ बजे दक्षिण कोरिया का सामना पुर्तगाल से और घाना का मुकाबला उरुग्‍वे से होगा। रात साढे 12 बजे ग्रुप-जी में सर्बिया का सामना स्विट्ज़रलैंड से और ब्राजील का मुकाबला कैमरून से होगा।

Related posts

Leave a Comment