फीफा विश्‍वकप में कोस्‍टारिका को 4-2 से हराने के बावजूद जर्मनी प्रतियोगिता से बाहर

फीफा विश्‍वकप में कोस्‍टारिका को 4-2 से हराने के बावजूद जर्मनी प्रतियोगिता से बाहर

फीफा विश्‍व कप में कोस्‍टारिका को 4-2 से हराने के बावजूद जर्मनी लगातार दूसरी बार विश्‍व कप के ग्रुप चरण से बाहर हो गया। इससे पहले क्रोएशिया के साथ गोल रहित बराबरी खेलकर बेल्जियम का सफर भी विश्‍व कप में समाप्‍त हो गया। इस मुकाबले में स्‍ट्राइकर रोमेलू लुकाकू को गोल करने के कई बेहतरीन अवसर मिले लेकिन वो सफल नहीं हो सके। इस बीच, मोरक्‍को ने कनाडा को 2-1 से हराकर 1986 के बाद पहली बार नॉक आउट चरण में जगह बनाई है।

आज के मुकाबलों की बात करें तो ग्रुप-एच में भारतीय समयानुसार रात साढे आठ बजे दक्षिण कोरिया का सामना पुर्तगाल से और घाना का मुकाबला उरुग्‍वे से होगा। रात साढे 12 बजे ग्रुप-जी में सर्बिया का सामना स्विट्ज़रलैंड से और ब्राजील का मुकाबला कैमरून से होगा।

Related posts

Leave a Comment