प्रधानमंत्री मोदी 28 जुलाई को गांधीनगर में ‘सेमीकॉन इंडिया ‘2023’ प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 28 जुलाई को गांधीनगर में ‘सेमीकॉन इंडिया ‘2023’ प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को गांधीनगर में ‘सेमीकॉन इंडिया ‘2023’ प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल 25 जुलाई को इससे संबधित एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी से सेमीकंडक्टर्स की निर्माण प्रक्रिया और इस क्षेत्र में हुई प्रगति के बारे में जानकारी मिलेगी। यह प्रदर्शनी 30 जुलाई तक जनता के लिये खुली रहेगी।

राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर्स से संबंधित नवीनतम तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा। इस क्षेत्र से जुड़ी अग्रणी कंपनियां प्रदर्शनी में भाग लेंगी। इंजीनियरिंग और अन्य विषयों के छात्र प्रदर्शनी में सेमीकंडक्टर निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं। उन्हें इस क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए भी विशेष ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment