प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए लोगों के साथ बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये साल 2023 का पहला रोजगार मेला है। इस साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है। मैं सभी युवाओं और उनके परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आने वाले दिनों में लाखों और परिवारों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति मिलने वाली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, केंद्र सरकार, NDA और भाजपा शासित राज्यों में भी लगातार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। निरंतर हो रहे ये रोजगार मेले अब हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं। ये दिखाता है कि किस तरह हमारी सरकार जो संकल्प लेती है, उसे सिद्ध करके दिखाती है।

Related posts

Leave a Comment