प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना-दिवस पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा हैः “मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना-दिवस पर बहुत-बहुत बधाई। मिजोरम अपने प्राकृतिक सौंदर्य, परिश्रमी राज्यवासियों और शानदार मिजो संस्कृति के लिये जाना जाता है। मेरी कामना है कि आने वाले समय में मिजोरम के लोगों की आकांक्षायें इसी तरह पूरी होती रहें।”
प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा हैः “अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना-दिवस पर बधाई। अरुणाचल प्रदेश जीवंतता और देशभक्ति का पर्याय है। राज्य के लोगों ने अनेक क्षेत्रों में भारत की प्रगति में लगातार योगदान दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में प्रगति की नई ऊंचाइयां तय करता रहे।”