प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक खेलों में भारत के पदक विजेताओं से रविवार को फोन पर बात की और मौजूदा प्रतियोगिता में उनके प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जिन एथलीटों से बात की उनमें मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, मनीष नरवाल और रूबिना फ्रांसिस शामिल थे। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक पदक विजेता को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। अधिकारियों ने कहा कि मोदी ने अवनि लेखरा को भी शुभकामनाएं दी और इन खेलों की अन्य स्पर्धाओं में उनकी सफलता की कामना की। अवनि निशानेबाजी की एक स्पर्धा में भाग लेने के कारण इस बातचीत में शामिल नहीं हो पाईं।
Related posts
जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में एक...
IPO और शेयर बाजार में अक्सर सुनाई देने वाला ग्रे मार्केट आखिर क्या होता है, और निवेशकों के लिए इसका महत्व क्यों माना जाता है?
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में ग्रे...
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी राजनीतिक सक्रियता और मनोरंजन जगत में बढ़ती मौजूदगी के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा और...