नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रिकॉर्ड गैस उत्पादन होने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी यह प्रतिक्रिया पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के पोस्ट पर आई है, जिसमें कहा गया था कि भारत ने रिकॉर्ड गैस उत्पादन किया। केन्द्रीय मंत्री द्वारा साझा किये गये आंकडों के अनुसार वर्ष 2026 में गैस उत्पादन 45 दशमलव तीन बीसीएम होने का अनुमान है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में देशवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गैस उत्पादन में यह रिकॉर्ड इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...