नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और अमेरिका में कोविड के बढते मामलों को देखते हुए यह बैठक हुई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने कल कोविड की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने लोगों से कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन करने और टीकाकरण करवाने का भी आग्रह किया। चीन में बढते कोविड मामलों में ओमिक्रॉन का नया वेरियंट बीएफ-7 पाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की स्थिति पर टीम 9 के साथ बैठक की अध्यक्षता की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए संबंधित अधिकारी उनके मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर पहुंचे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेलगावी में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर के साथ राज्य में कोविड-19 की स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक की।