प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात गौरव अभियान में भाग लिया उन्होंने आज गुजरात के वडोदरा में 21 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का 357 किलोमीटर लंबा न्यू पालनपुर-मदार सेक्शन, 166 किलोमीटर के अहमदाबाद-बोटाड सेक्शन के गेज परिवर्तन और 81 किलोमीटर के पालनपुर-मीठा सेक्शन का विद्युतीकरण जैसी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। उन्होंने सूरत, उधना, सोमनाथ और साबरमती स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी।
प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा के पास दभोई तालुका के कुंडेला गांव में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखी। उन्होंने राज्य में मातृ और शिशु स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना और पोषण सुधा योजना भी शुरू की।