प्रधानमंत्री मोदी ने इस्राइल और हमास के बीच गजा में बंधकों की रिहाई के समझौते का स्वागत किया

प्रधानमंत्री मोदी ने इस्राइल और हमास के बीच गजा में बंधकों की रिहाई के समझौते का स्वागत किया

इस्राइल ने फिलीस्तीनी हमास आतंकियों के साथ किये गए अस्थाई संघर्ष विराम के तहत बंधकों को छोड़ने का काम शुरू कर दिया है जबकि हमास के आतंकी शुक्रवार से बंधकों की रिहाई शुरू कर सकते हैं।

इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तज़ाची हनेगबी ने बताया कि यह प्रधानमंत्री कार्यालय की जारी विज्ञप्ति में बताया गया है। इस्राइल के प्रसारणकर्ता ने खबर दी है कि हमास और मध्यस्थ कतर के बीच समझौते पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए गए क्योंकि इसके लिए 24 घंटे की देरी हुई थी।

इस्राइल और हमास, बुधवार को एक समझौते पर सहमत हुए थे, जिससे गजा में कम से कम चार दिन के युद्ध विराम के दौरान गजा में मानवीय सहायता भेजे जाने और गजा के एंक्लेव में कम से कम 50 बंधकों को छोड़े जाने के बदले इस्राइल में कम से कम एक सौ 50 फिलीस्तीनी बंदियों को रिहा किए जाने पर सहमति हुई थी।

इस्राइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर को इस्राइल के अचानक हमले से युद्ध शुरू हुआ, जिसमें इस्राइल-गजा सीमा के दोनों ओर हजारों लोग मारे गए।

Related posts

Leave a Comment