दक्षिण कोरिया के बुसान में एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय टीम आज अपनी चुनौती पेश करेगी। भारतीय टीम आज दो मैच खेलेगी। मौजूदा चैंपियन भारत का पहला मुकाबला मेजबान दक्षिण कोरिया के साथ होगा और दिन के दूसरे मैच में वह चीनी ताइपे के साथ खेलेगा। चार दिन चलने वाली यह चैंपियनशिप छह वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है। पिछली चैंपियनशिप ईरान में 2017 में हुई थी। इस चैंपियनशिप में छह देश- भारत, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान, चीनी ताइपे और हॉन्गकॉन्ग हिस्सा ले रहे हैं। भारत इस चैंपियनशिप में अब तक आठ में से सात खिताब जीत चुका है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...