प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल का प्रधानमंत्री बनने पर नफताली बेनेट को बधाई दी है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, “नफताली बेनेट आपको इजराइल का प्रधानमंत्री बनने पर बधाईयां। अगले वर्ष हमारे राजनयिक रिश्तों को 30 वर्ष हो जायेंगे, जिसे मद्देनजर रखते हुये मैं आपसे मुलाकात करने का इच्छुक हूं और चाहता हूं कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और गहरी हो।
प्रधानमंत्री ने भारत-इजराइल रणीनीतिक साझेदारी के लिये बेंजामिन नेतन्याहू के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
प्रधानमंत्री मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को बल मिला और उन्होंने इस मुद्दे पर निजी दिलचस्पी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आपने इजराइल के प्रधानमंत्री के रूप में कामयाब कार्यकाल पूरा किया है। आपने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में निजी दिलचस्पी ली और आपके नेतृत्व में इसे बल मिला। इसके लिये मैं आपका कृतज्ञ हूं।