प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में सोमनाथ मंदिर की विभिन्‍न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज  गुजरात में सोमनाथ मंदिर की विभिन्‍न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में 83 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्‍न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री तीन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में जिन तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले है, इसमें करीब एक किलोमीटर लम्बे समुद्र दर्शन मार्ग शामिल है। मंदिर के पीछे 49 करोड़ रुपये के खर्च से बने इस मार्ग पर सुन्दर रोशनी, बैठने के लिए बैंचिस, रंगीन चारपाइयां आदि की सुविधादी गई है। इसी तरह प्राचीन कलाकृतियों के संग्रह के लिए 75 लाख रुपये के खर्च से एक म्यूजियम बनाया गया है, जबकि पुराने सोमनाथ मंदिर का नवीनीकरण करके इसे अहिल्याबाई होलकर मंदिर का नाम दिया गया है। इनके अलावा प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर के निकट पार्वती मंदिर का भूमि पूजन भी करेंगे।

Related posts

Leave a Comment