प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौपेंगे। नई नियुक्तियां ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, कॉन्स्टेबल, असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षक और नर्स सहित कई पदों पर होंगी। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर इन कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इन नवनियुक्त कर्मियों को ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स, कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से प्रशिक्षण लेने का भी अवसर मिलेगा।
यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन के प्रति, नरेद्र मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रोजगार मेला, युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में, रोजगार मेले की शुरुआत की थी जिसके तहत दस लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। देशभर से चुने गये, इन लोगों की नियुक्ति, भारत सरकार के अधीन कई विभागों में विभिन्न पदों पर होंगी।