प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड के देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है। खेलों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को देखते हुए, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल देर शाम महाराणा प्रताप स्टेडियम की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में 35 खेलों की कुल 47 स्पर्धाएं आयोजित की जानी हैं। इस बीच 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर ट्रायथलॉन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 26 जनवरी से शुरू प्रतियोगिता 30 जनवरी तक आयोजित होगी।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...