प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने सोशल मीडिया डीपी को तिरंगे से बदलने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा को सामूहिक अभियान के रूप में मनाने के क्रम में अपने सोशल मीडिया डीपी को तिरंगे से बदलने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “आज 2 अगस्त विशेष है! ऐसे समय में, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश #HarGharTiranga के लिए तैयार है, जो हमारे तिरंगे का उत्सव मनाने का एक सामूहिक अभियान है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर तिरंगा लगाने की अपील की। ट्वीट्स के माध्यम से अमित शाह ने कहा कि “आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आज अपनी सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाया।”

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाने के लिए मैं सभी से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर तिरंगा लगाने की अपील करता हूं।”

Related posts

Leave a Comment