प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टी फ्रेडेरिक्सन से वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टी फ्रेडेरिक्‍सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। शाम को वे राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात करेंगी। मेट्टी फ्रेडेरिक्‍सन तीन दिन की भारत यात्रा पर देर रात नई दिल्‍ली पहुंचीं। विदेश राज्‍य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडरिक्शन का आज सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रश्मि स्वागत किया जाएगा। वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे और हरित रणनीतिक साझेदारी के कार्यान्यवन के प्रगति का समीक्षा करेंगे। दोनों पक्ष आपसी हित के क्षेत्रीय और बहुपक्ष मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। वार्ता के बाद कई समझौतों पर दस्तखत किए जाएंगे। पिछले साल 28 सितम्बर को आयोजित आभासी सम्मेलन के दौरान भारत और डेनमार्क ने ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप यानि हरित रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की थी। भारत और डेनमार्क के बीच मजबूत व्यापार और निवेश संबंध हैं। भारत में दो सौ से अधिक डेनमार्ग की कंपनियां मौजूद हैं और डेनमार्क में 60 से अधिक भारतीय कंपनियों की उपस्थिति है। डेनमार्ग के प्रधानमंत्री की इस यात्रा से भारत और डेनमार्क के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment