प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ एक द्वीपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, एकता नगर, केवड़िया में संयुक्त राष्ट्र महासचिव की उपस्थिति में प्रधानमंत्री द्वारा मिशन लाइफ का शुभारंभ किया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित, इसके भारत के नेतृत्व में एक वैश्विक जन आंदोलन बनने की आशा है जिससे पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत व सामूहिक कार्रवाई को प्रोत्साहन मिलेगा।
मिशन लाइफ का उद्देश्य स्थिरता के प्रति हमारे सामूहिक दृष्टिकोण को बदलने के लिए त्रिस्तरीय रणनीति का पालन करना है। इसमें सबसे पहले व्यक्तियों को अपने दैनिक जीवन (मांग) में सरल लेकिन प्रभावी पर्यावरण के अनुकूल कार्यों का अभ्यास करने के लिए प्रेरित करना है; दूसरा, उद्योगों और बाजारों को बदलती मांग (आपूर्ति) के लिए तेजी से प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाना और; तीसरा दीर्घकालीन खपत और उत्पादन (नीति) दोनों का समर्थन करने के लिए सरकार और औद्योगिक नीति को प्रभावित करना शामिल है।
प्रधानमंत्री केवड़िया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में भाग लेंगे। जिसका आयोजन 20-22 अक्टूबर 2022 तक केवडिया में विदेश मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। यह सम्मेलन दुनिया भर से भारतीय मिशनों के 118 प्रमुखों (राजदूतों और उच्चायुक्तों) को एक मंच पर लाएगा। तीन दिनों में होने वाले 23 सत्रों के माध्यम से, इस सम्मेलन में समकालीन भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक वातावरण, कनेक्टिविटी, भारत की विदेश नीति प्राथमिकताओं आदि जैसे मुद्दों पर विस्तृत आंतरिक चर्चा करने का अवसर प्रदान मिलेगा। मिशनों के प्रमुख वर्तमान में उनसे संबंधित राज्यों को भारत के प्रमुख मिशनों जैसे कि आकांक्षात्मक जिलों, एक जिला एक उत्पाद, अमृत सरोवर मिशन, से संबंधित अन्य लोगों के साथ स्वयं का परिचय कराने के लिए इन राज्यों के दौरे पर हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री तापी के व्यारा में 1970 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। वह सापुतारा से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की सड़क के सुधार के साथ ही संपर्क रहित मार्गों के निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे। जिन अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें तापी और नर्मदा जिलों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की जलापूर्ति परियोजनाएं भी शामिल हैं।