प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह भूटान की दो दिन की यात्रा पर रवाना हो गए। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे। वह भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ भी बातचीत करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की पड़ोसी प्रथम नीति के अनुरूप है। मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा दोनों पक्षों को परस्पर हित के द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगी।