प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को दोबारा रूस का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को दोबारा रूस का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को दोबारा रूस का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने पांचवें कार्यकाल के लिए हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अस्‍सी प्रतिशत प्रांतों के मतों की गिनती में उन्‍हें 87 प्रतिशत मत मिले हैं। इसके साथ वे और छह वर्ष के कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति होंगे। राष्‍ट्रपति चुनाव में कम्‍युनिस्‍ट उम्‍मीदवार निकोलाई खारितोनोव दूसरे स्‍थान और नए उम्‍मीदवार व्‍लादिस्‍लाव दावानकोव तीसरे स्‍थान पर रहे।

इस जीत के साथ व्लादिमीर पुतिन जोसेफ स्‍टालिन को पीछे छोड़ते हुए रूस में सबसे अधिक दिनों तक राष्‍ट्रपति के रूप में अपनी सेवा देने वाले सबसे मजबूत नेता बन गए हैं। व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्‍को में अपनी जीत के भाषण में समर्थकों को कहा कि वे यूक्रेन में रूस के सैन्‍य अभियान के साथ जुड़े कार्यों को सुलझाने को प्राथमिकता देंगे और रूसी सेना को मजबूत बनाएंगे।

Related posts

Leave a Comment