प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में परीक्षा पे चर्चा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 7वां संस्करण 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस साल अनूठे बातचीत वाले कार्यक्रम के माध्यम से चार हजार से अधिक प्रतिभागी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे। कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा पे चर्चा एक ऐसा कार्यक्रम है, जहां देश और विदेशों से विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक परीक्षाओं और स्कूल के बाद के जीवन से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते हैं। परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव-मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का हिस्सा है।

देश के अन्‍य भागों की तरह पंजाब में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में काफी उत्‍साह है। सभी लोग 29 जनवरी को नई दिल्‍ली में होने वाले इस कार्यक्रम के सातवें संस्‍करण की उत्‍सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment