पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करके भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों के नाम खेल पुरस्कारों के लिए भेजे गए

पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करके भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों के नाम खेल पुरस्कारों के लिए भेजे गए

पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करके भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों के नाम खेल पुरस्कारों के लिए भेजे गए हैं। पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया ने निशानेबाज मनीष नरवाल, ऊंची कूद एथलीट शरद कुमार, पैरा शटलर प्रमोद भगत और भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर के नाम मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए सरकार को भेजे हैं। तोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत को पांच स्वर्ण सहित कुल 19 पदक हासिल हुए थे। पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया की ओर से कई पदक विजेताओं के नाम खेल पुरुस्कारों के लिए भेजे गए हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने हालिया पैरालंपिक खेलों में पदक जीते हैं।

Related posts

Leave a Comment