पिछले 24 घंटों में कोविड के 35,499 नए मामले दर्ज जबकि 39,686 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी दर 97.40 प्रतिशत हुई

पिछले 24 घंटों में कोविड के 35,499 नए मामले दर्ज जबकि 39,686 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी दर 97.40 प्रतिशत हुई

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.86 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 58,79,068 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 50,86,64,759 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 16,11,590 टीके लगाये गए।

भारत में पिछले 24 घंटों में 35,499 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 43 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है। भारत में रिकवरी दर 97.40 प्रतिशत हो गई है। यह महामाही प्रारंभ होने के बाद से अब तक की सबसे अधिक रिकवरी दर है। महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,11,39,457 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 39,686 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 13,71,871 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 48 करोड़ से अधिक (48,17,67,232) जांच की जा चुकी है। जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.35 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.59 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 14 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 63 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Related posts

Leave a Comment