पश्चिम बंगाल में पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल बर्नपुर के अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी

पश्चिम बंगाल में पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल बर्नपुर के अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी

पश्चिम बंगाल में पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल बर्नपुर के अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। अधिकारियों ने रहमत नगर इलाके में पूर्व टीएमसी विधायक सोहराब अली के आवास पर छापेमारी शुरू की। धरमपुर इलाके में कारोबारी इम्तियाज अहमद के घर और दफ्तर पर भी छापेमारी की जा रही है।

आयकर विभाग की टीम एक अन्य कारोबारी महेंद्र शर्मा के आवास और कार्यालय पर भी छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही व्यवसायी सुजीत सिंह के घर पर भी छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि टीएमसी विधायक सोहराब अली की पत्नी नरगिस बानो अब आसनसोल नगर निगम की पार्षद हैं।

Related posts

Leave a Comment