पर्यावरण और जलवायु स्थिरता पर जी-20 की कार्यशाला बेंगलुरु में जारी

पर्यावरण और जलवायु स्थिरता पर जी-20 की कार्यशाला बेंगलुरु में जारी

पर्यावरण और जलवायु स्थिरता पर जी-20 की कार्यशाला बेंगलुरु में चल रही है। कार्यशाला में सभी राज्यों के वन विभाग, संबद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन, हितधारक, मीडिया और सामुदायिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

पर्यावरण और जलवायु स्थिरता पर जी-20 कार्य समूह की पहली बैठक 9 से 11 फरवरी तक बेंगलुरु में होगा। कार्यशाला में राज्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद सूचनाओं को दस्तावेज के रूप में संकलित कर अगले महीने जी-20 कार्य समूह की बैठक के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। कार्य समूह भूमि क्षरण को रोकने, बंजर भूमि की बहाली और जैव विविधता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। पर्यावरण पर जी-20 कार्य समूह देश भर में चार बैठकें आयोजित करेगा।

Related posts

Leave a Comment