कोच्चि के राजेन्द्र मैदान में आज नौसेना दिवस पर नौसेना ने लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों से फ्लाईपास्ट किया, खोज और बचाव अभियान चलाया, छद्म ऑयल रिग ध्वस्त किया तथा हेलीकॉप्टरों के करतबों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। ये प्रदर्शन दक्षिण नौसेना कमान द्वारा आयाजित किए गए। यह प्रदर्शन नौसेना दिवस समारोहों के हिस्सा थे।
नौसेना बैंड ने बीटिंग द रीट्रीट का प्रदर्शन किया जबकि नौसेना के पोतों को रंग-बिरंगे प्रकाश से रौशन किया गया।
इस अवसर पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहमद खान, नौसेना की दक्षिण कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल एम ए हम्पीहोली, केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस मणिकुमार तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति थे।