निर्वाचन आयोग ने ओडिसा, केरल और उत्तराखंड में विधानसभा की तीन सीटों के लिये उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। ओडिसा में बजरंगनगर, केरल में त्रिक्काकारा सीट और उत्तराखंड में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के लिए 31 मई को मतदान होगा। मतगणना तीन जून को होगी। चुनाव अधिसूचना कल जारी की जाएगी और नामांकन पत्र 11 मई तक भरे जा सकेंगे।
निर्वाचन आयोग ने ओडिसा, केरल और उत्तराखंड में विधानसभा की तीन सीटों के लिये उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की