नगालैंड में, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही हैं। एनडीपीपी ने 21 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि चार पर बढ़त बनाये हुए हैं। भाजपा ने 12 सीटों पर विजय प्राप्त की है दूसरी तरफ एनपीपी और एनसीपी चार-चार तथा आरपीआई आठवले ने दो सीटों पर कब्जा किया है। निर्दलीय उम्मीदवारों को चार सीटें मिली हैं।
मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने उत्तरी अंगामी-2 सीट पर जीत दर्ज की है। उप-मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वाई पैटन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉग, पूर्व मुख्यमंत्री टी आर ज़ेलिआंग, नागा पीपल्स फ्रंट-एन पी एफ नेता कुझोलुजो नेन्यु और एन सी पी नेता पोंग्शी फोम भी विजयी हुए हैं।
दो महिला उम्मीदवारों ने पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचा है। ये दोनों प्रत्याशी हेकानी जखालु केन्से और सलहौतुनो कुरसे एनडीपीपी हैं।