देश में वर्ष 2023 के दिसम्बर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 5.69 प्रतिशत पर पहुँच गई

देश में वर्ष 2023 के दिसम्बर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 5.69 प्रतिशत पर पहुँच गई

देश में वर्ष 2023 के दिसम्बर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर मामूली तौर पर बढ़कर पांच दशमलव छह-नौ प्रतिशत पर पहुँच गई। खाद्य पदार्थ के दाम बढ़ने से मुख्य रूप से यह तेजी आई। लेकिन इसके बाद भी यह लगातार चौथे महीने भारतीय रिजर्व बैंक के लक्षित दायरे में बनी रही। इससे पिछले महीने नवम्बर में यह दर पाँच दशमलव पाँच-पाँच प्रतिशत और वर्ष 2022 के दिसम्बर में पाँच दशमलव सात – दो प्रतिशत दर्ज हुई थी ।

राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग (एन.एस.ओ) की ओर से जारी आँकड़ों के अनुसार दिसंबर 2023 में खाद्य मुद्रा स्फीति दर 9 दशमलव 5-3 प्रतिशत दर्ज हुई जबकि नवम्बर में 8 दशमलव 7 प्रतिशत और एक वर्ष पहले इसी अवधि में 4 दशमलव 9 प्रतिशत दर्ज हुई थी।

Related posts

Leave a Comment