देश में, पिछले 24 घंटे में 9,111 लोगों में कोराना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस दौरान 6,313 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,42,35,772 है। देश में इस समय 60 हजार तीन सौ 13 रोगियों का कोविड उपचार चल रहा है और कोविड से स्वस्थ होने की दर 98.68 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 220 करोड़ 66 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगाए जा चुके हैं। अब तक 92.41 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 1,08,436 जांच की गई।
देश में पिछले 24 घंटे में 9111 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि