देश के उत्तरी भागों में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। हिमालय से चलने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से गंगा के मैदानी इलाकों में तापमान गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। राजधानी दिल्ली में शनिवार तक तापमान में गिरावट आ सकती है। पिछले सप्ताह हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के लाहौल-स्पीति, मनाली और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरी। जम्मू-कश्मीर में पहलगाम और गुलमर्ग में बर्फबारी हुई।
देश के उत्तरी राज्यों में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना