देशभर में आज से सूर्य आराधना के पर्व छठ की शुरूआत

देशभर में चार दिन का छठ पूजा अनुष्‍ठान आज से शुरू हो गया है। इस पवित्र त्योहार में श्रद्धालु पृथ्वी पर जीवन का स्रोत माने जाने वाले सूर्य भगवान की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि आज श्रद्धालु नहाय खाये मना रहे हैं और पूरे बिहार में भक्ति गीतों की गूंज है। आज सुबह लोगों ने अपने दिन की शुरुआत गंगा नदी में पवित्र स्नान से की। आज के दिन एक बार ही भोजन किया जाता है जिसे कद्दू भात के नाम से जाना जाता है। यह भोजन कांसे या मिट्टी के बर्तनों में चूल्हे पर आम की लकड़ी से बनाया जाता है।

कल खरना है जिसमें भक्त पूरे दिन उपवास रखेंगे और शाम को सूर्यास्त के बाद अपना उपवास तोड़ेंगे और सूर्य की पूजा करेंगे। शाम को प्रसाद ग्रहण करने के बाद वे अगले 36 घंटे तक बिना पानी के उपवास करते हैं। छठ पूजा के तीसरे दिन भक्त घुटने तक गहरे पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्‍य देंगे। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण करने के साथ छठ पूजा अनुष्ठान संपन्न होगा।

Related posts

Leave a Comment