दिल्‍ली में पिछले 24 घण्‍टे के दौरान कोरोना संक्रमण के 180 नए मामले, सभी पात्र लोगों को वैक्सिन का पहला टीका लगा

दिल्‍ली में पिछले चौबीस घण्‍टे के दौरान कोरोना संक्रमण के 180 नए मरीजों का पता चला है, इन्‍हें मिलाकर राष्‍ट्रीय राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्‍या 14 लाख 42 हज़ार 813 हो गई है। दिल्‍ली सरकार के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक 14 लाख 16 हज़ार 928 व्यक्ति पूरी तरह स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 82 रोगी स्वस्थ हुए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से किसी भी व्‍यक्ति की मृत्‍यु नहीं हुई है। फिलहाल राजधानी में 782 व्‍यक्ति कोरोना से संक्रमित हैं।

वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में एक लाख 22 हजार 740 पात्र लोगों को कोविड-रोधी टीका लगाया गया। दिल्ली में अब तक दो करोड़ 53 लाख 34 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाये जा चुके हैं।

दिल्‍ली में सभी पात्र लोगों को कोविड वैक्सिन का पहला टीका लगाया गया

दिल्‍ली में सभी पात्र लोगों को कोविड वैक्सिन का पहला टीका लगाया जा चुका है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि एक करोड 48 लाख 33 हजार लाभार्थियों को कोविड का पहला टीका लगाया जा चुका है। एक ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने डॉक्‍टरों, शिक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं और अन्‍य सभी अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को नमन किया है। राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के हिस्‍से के रूप में केंद्र सरकार राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निशुल्‍क कोविड टीके प्रदान कर रही है।

Related posts

Leave a Comment