दिल्‍ली में आज लगातार तीसरे दिन भी तेज बारिश हुई

दिल्‍ली में आज लगातार तीसरे दिन भी तेज बारिश हुई

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कई इलाकों में आज सुबह से पिछले दो दिनों की तरह तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग में वैज्ञानिक राजेन्‍द्र कुमार जेनामनि ने बताया कि दिल्‍ली में दोपहर तक बारिश धीमी हो जायेगी। आज दिल्ली की सड़कें समंदर बनी हुई हैं। बारिश से दिल्ली का हाल बेहाल है, दिल्ली से सटे गुरुग्राम का हाल भी बुरा सड़कों पर पानी का अंबार है। ट्रैफिक जाम बेशुमार है।

उधर, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आमतौर पर बादल छाए हुए हैं। मुम्‍बई में मध्‍यम बारिश की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment