दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता का स्तर आज भी “खराब” की श्रेणी में, आज का मौसम रहा सामान्‍य

दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता का स्तर आज भी “खराब” की श्रेणी में, आज का मौसम रहा सामान्‍य

राजधानी दिल्‍ली में आज शाम तक वायु गुणवत्ता का स्तर “खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, समग्र दिल्ली क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम 4 बजे के करीब 290 रिकॉर्ड किया गया। 0 से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’ और 201 से 300 के बीच ‘खराब’ माना जाता है।

राजधानी में आज का मौसम सामान्‍य रहा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम रहते हुए 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related posts

Leave a Comment