दिल्ली में आज से मास्क न पहनने पर जुर्माना नहीं देना होगा

राजधानी दिल्ली में आज से मास्क न पहनने पर जुर्माना नहीं देना होगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण- डी.डी.एम.ए. ने मास्क का प्रयोग न करने पर जुर्माना नहीं लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि डी.डी.एम.ए. ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि 31 मार्च को डीडीएमए की बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड संक्रमण दर में कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

Related posts

Leave a Comment