तमिलनाडु सरकार ने मौजूदा कोविड प्रतिबंधों को 31 दिसंबर तक बढाया

तमिलनाडु सरकार ने मौजूदा कोविड प्रतिबंधों को 31 दिसंबर तक बढा दिया है। विशेषज्ञों की सलाह पर राज्‍य सरकार ने सभी सामाजिक, सांस्‍कृतिक और राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्णय किया है। 31 दिसम्‍बर और पहली जनवरी को मनाये जाने वाले पर्व पर लोगों को समुद्र तट पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

छठी से बारहवीं तक की ऑनलाइन कक्षाएं अगले महीने के तीसरे सप्‍ताह से वैकल्पिक आधार पर शुरू होंगी।

Related posts

Leave a Comment