तमिलनाडु में कल शाम से राज्य में तेज वर्षा होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने राज्य में कुछ और दिन वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। एक दिन में अधिकतम 16 सेंटीमीटर वर्षा होने के कारण चेन्नई हवाई अड्डे से कुछ उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। राज्य के चेन्नई कांचीपुरम और तिरूवल्लूर समेत छह जिलों में पिछले 24 घंटों में दस सेंटीमीटर से अधिक वर्षा होने के फलस्वरूप स्कूल बंद कर दिए गए हैं। किसी आपात स्थिति में लोगों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चेन्नई नगर-निगम ने नियंत्रण कक्ष खोले हैं। निचले इलाकों में वर्षा के पानी को तुरंत निकालने के लिए दो हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...