भारत के तजिन्दरपाल सिंह तूर ने भुवनेश्वर में अंतर्राज्यीय चैम्पियनशिप में गोला फेंक में नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 21.77 मीटर गोला फेंक कर अपना ही एशियाई रिकॉर्ड तोड दिया। इससे पहले उन्होंने 2021 में पटियाला में 21.49 मीटर गोला फेंक का रिकॉर्ड बनाया था। इस प्रदर्शन से वे विश्व में सबसे दूर तक गोला फेंकने वाले खिलाडियों की सूची में नौवें स्थान पर आ गए हैं। अंतर्राज्यीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है। क्वालीफाइ करने के लिए जरूरी 21.40 मीटर तक गोला फेंक कर उन्होंने आगामी विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वे 19 मीटर की जरूरी दूरी तक गोला फेंक कर एशियाई खेलों के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...