आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रोत्साहन देने और सेना को मजबूत बनाने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने आज टैंकरोधी मिसाइल का परीक्षण किया। कम भार वाली स्वदेश विकसित यह मिसाइल मानव पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड है। यह मिसाइल थर्मल साइट से जुडे मानव पोर्टेबल लांचर से छोडी गई और एक टैंक को निशाना बनाया गया। मिसाइल ने टैंक पर सीधा हमला किया और उसे नष्ट किया। इस परीक्षण से न्यूनतम रेंज में हमला करने की मिसाइल की क्षमता की सफलतापूर्वक पुष्टि हुई। मिसाइल के परीक्षण के सभी उद्देश्य पूरे हुए। अधिकतम रेंज के लिए इसका परीक्षण पहले ही सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
Related posts
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी किए...
अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता का...
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट...