जम्मू में 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके

जम्मू क्षेत्र में सोमवार देर रात को 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप देर रात दो बजकर 20 मिनट पर आया, जिसका केंद्र कटरा इलाके से 61 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

कटरा में त्रिकुट पर्वत पर माता वैष्णो देवी का मंदिर स्थित है।

Related posts

Leave a Comment