जम्‍मू-कश्‍मीर में श्रद्धालुओं का 28वां जत्‍था आज भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ

जम्‍मू-कश्‍मीर में 19 सौ से अधिक श्रद्धालुओं का 28वां जत्‍था कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आज सुबह जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। एक हजार नौ सौ 74 श्रद्धालु 85 वाहनों के काफिले में रवाना हुए। इनमें से 564 श्रद्धालु बालतल मार्ग से जबकि एक हजार 410 श्रद्धालु नुनवान-पहलगाम से जा रहे हैं। इस जत्‍थे के साथ ही तीस जून से जम्‍मू आधार शिविर से एक लाख चालीस हजार चार सौ 44 श्रद्धालु कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

पहली जुलाई से अब तक कुल तीन लाख 83 हजार पांच सौ 34 श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके हैं। बासठ दिनों की अमरनाथ वार्षिक यात्रा पहली जुलाई को शुरू हुआ था और यह श्रावण पूर्णिमा पर 31 अगस्‍त को रक्षाबंधन के दिन सम्‍पन्‍न होगा। यह यात्रा सुचारू चल रहा है और देशभर के श्रद्धालु बर्फ से बने प्राकृतिक शिवलिंग का दर्शन करके पूजा अर्चना कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment