जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थ आतंकवाद गठजोड़ का भंडाफोड़ हुआ

जम्मू-कश्मीर में सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक अभियान के दौरान मादक पदार्थ आंतकवाद गठजोड़ का भंडाफोड़ किया। अभियान के दौरान सेना ने हथियारों, नशीले पदार्थों और विस्फोटक उपकरण (आईईडी) की खेप बरामद की। बरामदगी नियंत्रण रेखा के पास सरयाह गांव से हुई, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। खुफिया सूचनाओं के आधार पर, सेना ने रविवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के झंगर इलाके में नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान चलाया और इसमें दो पिस्टल, करीब दो किलो नशीला पदार्थ और दो किलो की आईईडी बरामद की। इस ऑपरेशन ने एक बड़ी घटना को टाल दिया है। इस बीच इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है कि किस माध्यम से यह खेप नियंत्रण रेखा के इस पार लाई गई।

Related posts

Leave a Comment