जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे को जनवरी माह में पहली बार वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। दो जनवरी को 72 वाहनों ने पहली बार जोजिला दर्रा पार किया। इससे कड़ाके की ठंड में भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच संपर्क उपलब्ध रहेगा। सीमा सड़क संगठन ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर जोजिला दर्रा पार करने वाले वाहनों का वीडियो पोस्ट किया। ज़ोजिला दर्रा आमतौर पर सर्दियों के महीनों में बंद रहता है।
जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला जोजिला दर्रा जनवरी में पहली बार वाहनों के आवागमन के लिए खुला