जम्मू-कशमीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जेसीओ सहित पांच सैनिक शहीद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कशमीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जेसीओ सहित पांच सैनिक शहीद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्‍मू-कश्‍मीर में पुंछ सेक्‍टर के सुरेनकोट उपसंभाग के चामरेर के जगंल में आतंकवादियों के साथ हुई एक मुठभेड में एक जेसीओ सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। सेना के जनसम्‍पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्‍द्र आनन्‍द ने बताया कि पुंछ जिले के मुगल रोड के नजदीक जंगल में संदिग्‍ध घुसपैठियों के छिपने की विशेष सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया था। छिपे आतंकवादियों ने खोजी दल पर भारी गोलीबारी की जिसमें एक जेसीओ सहित पांच जवान घायल हो गए जिनकी बाद में मौत हो गई। आतंकवादियों को पकडने के लिए सभी रास्‍तों को बंद कर दिया गया है। पुंछ सेक्टर के पास राजौरी के देहरा की गली (डीकेजी) इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Related posts

Leave a Comment